CM Yogi लेंगे परीक्षाओं पर अंतिम फैसला , Deputy CM के साथ आज करेंगे वार्ता
ABP Ganga | 03 Jun 2021 09:56 AM (IST)
सीबीएसई की परीक्षाओं के रद्द होने के बाद अब यूपी बोर्ड के 12वीं के छात्रों के भविष्य का आज फैसला होगा। सीएम योगी आज डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और शिक्षा विभाग के उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री ने इससे पहले पीएम मोदी के परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले का स्वागत किया था और इसे वक्त की जरूरत बताया था।