CM Yogi की आज टीम 11 के साथ बैठक, Corona पर दे सकते हैं खास निर्देश
ABP Ganga | 28 Apr 2021 08:21 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एक बार फिर टीम 11 की बैठक करेंगे। यह बैठक सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए होगी। लगातार मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमित होने के बावजूद टीम इलेवन की बैठक कर रहे हैं और हर दिन कुछ ना कुछ नया निर्देश अधिकारियों को जारी किए जा रहे हैं। आज भी कुछ नए निर्देश मुख्यमंत्री जारी कर सकते हैं।