Jumme ki Namaz पर CM Yogi के सख्त निर्देश!, यूपी के चप्पे-चप्पे पर हो निगरानी
ABP Ganga | 17 Jun 2022 01:57 PM (IST)

जुमे को लेकर यूपी में हाई अलर्ट जारी है। यूपी में मौजूदा स्थिति को देखते हुए सीएम योगी ने अधिकारियों को किसी भी तरह के चूक ना होने का निर्देश दिया है। यूपी के बड़े जिलों के संवेदनशील इलाको में सीसीटीवी, ड्रोन, और बड़े पुलिस अधिकारियों द्वारा निगरानी रखी जा रही है। जुमे की नमाज के साथ यूपी में अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे प्रदर्शनकारियों को भी प्रशासन नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है।