Corona टेस्ट को लेकर CM Yogi का निर्देश, बड़े शहरों में रोजाना 10 हजार टेस्ट किए जाएं
ABP Ganga | 21 May 2021 09:30 AM (IST)
कोरोना टेस्ट को लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 30 लाख से अधिक आबादी वाले जिलों में रोजाना कम से कम 10 हजार टेस्ट किए जाएं। उन्होंने कहा कि टेस्ट को लेकर अगर कोई ओवर चार्जिंग हो तो उसपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।