UP Politics: चित्रकूट में होगा यूपी बीजेपी का 3 दिनों का प्रशिक्षण शिविर, कई बड़े मंत्री होंगे शामिल
ABP Ganga | 27 Jul 2022 11:24 AM (IST)

भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में अगले तीन दिन 29 से 31 जुलाई तक भाजपा का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर का आयोजन हो रहा है। जिसमें देश के रक्षामंत्री समेत केन्द्र सरकार के एक दर्जन व यूपी कैबिनेट के दोनों डिप्टी सीएम समेत 19 मंत्री शामिल होंगे।