Corona को लेकर CM Yogi की Team-11 के साथ बड़ी बैठक आज
ABP Ganga | 22 Apr 2021 08:11 AM (IST)

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर सीएम योगी गंभीर है. सीएम योगी ने इसको लेकर सभी जिलों के डीएम के साथ समीक्षा बैठक की है. अतिरिक्त ऑक्सीजन की जरूरत पर सीएम योगी की लगातार नजर है. लखनऊ में 4500 से ज्यादा बेड कोविड के उपलब्ध हैं, वहीं KGMU में 380 बेड की बढ़ोतरी हुई है. इस बीच सीएम योगी आज फिर से कोरोना को लेकर टीम-11 के साथ बड़ी बैठक करने जा रहे हैं.