CM Yogi Meeting: लोगों को रिटर्न गिफ्ट देगी सरकार, संकल्प पत्र के मुद्दों को पूरा करने के लिए उठाया ये कदम
ABP Ganga | 13 Apr 2022 08:44 PM (IST)

यूपी सरकार जल्द से जल्द आम लोगों को महाविजय का रिटर्न गिफ्ट देना चाहती है। अपने संकल्प पत्र के बड़े मुद्दों को तेजी से पूरा करना चाहती है तो वहीं..इसके लिए ठोस योजना का होना भी जरूरी है। यही वजह है कि सीएम योगी तमाम विभाग की हर बड़ी स्कीम और उसके रोडमैप के प्लान पर मंथन कर रहे हैं। जिससे हर क्षेत्र में बड़ा बदलाव जल्द से जल्द जमीन पर दिख सके। सबसे ज्यादा जोर, कृषि कल्याण पर है। इससे जुड़े कुल 11 विभागों के प्रेजेंटेशन की हर तरफ चर्चा है।