UP: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना कार्यक्रम में CM Yogi हुए शामिल, बुजुर्गों को दी बड़ी सौगात
ABP Ganga | 05 Jan 2022 01:13 PM (IST)

लखनऊ में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना कार्यक्रम में सीएम योगी आज शामिल हुए। इस दौरान 98.284 लाख लाभार्थियों को पेंशन जारी की गई। 2955.36 करोड़ की पेंशन राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की गई। इस दौरान सीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सरकार की तरफ से चलाई गई है। बड़ी संख्या में बच्चों को योजना का लाभ मिल रहा है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करना है।