Corona की तीसरी लहर का खतरा, 27 जून से हर जिले में बच्चों को दी जाएगी मेडिसिन किट। Uttar Mange Pradesh
ABP Ganga | 25 Jun 2021 04:32 PM (IST)

Corona की दूसरी लहर का कहर अभी थमा ही नहीं है कि तीसरी लहर का खतरा मंडराता दिख रहा है। हालात को देखते हुए योगी सरकार पहले ही अलर्ट मोड में आ चुकी हैं। लोगों को कोरोना की तीसरी लहर के खतरे के प्रति आगाह किया जा रहा है। साथ ही खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीएम योगी ने साफ-साफ निर्देश दिए हैं कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए किसी तरह की लापरवाही ना बरती जाए। वहीं इसे लेकर निर्देश भी जारी किए गए हैं।