CM Yogi In Varanasi: दूसरी बार सीएम बनने के बाद पहली बार Varanasi पहुंचे CM Yogi, देखिए पूरी डिटेल्स..
ABP Ganga | 02 Apr 2022 07:56 PM (IST)

दूसरी बार उत्तर प्रदेश की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार वाराणसी के दौरे पर पहुंचे हैं। अपने दो दिन के दौरे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थोड़ी देर में जिले के अफसरों के साथ वाराणसी में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके अलावा पुलिस अफसरों के साथ वाराणसी कानून व्यवस्था का भी जायजा लेंगे। सीएम योगी कल वाराणसी में नेपाल के प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियों का भी जायजा लेंगे। वहीं अपने वाराणसी दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी नेपाल के प्रधानमंत्री की अगवानी भी करेंगे और दिनभर नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ मौजूद रहेंगे।