Uttar Pradesh: Corona से ठीक होते ही एक्शन में CM Yogi, टीम 11 का पुनर्गठन कर बनाई टीम 9
ABP Ganga | 30 Apr 2021 02:17 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार से निपटने के लिए योगी सरकार लगातार कई मोर्चों पर जुटी हुई है। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने उच्चस्तरीय टीम-11 का पुनर्गठन करते हुए टीम-नाइन बना दी है। इस नई टीम को सीएम योगी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि आम लोगों को कीं कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। टीम के जिम्मेदार अफसर संवेदनशीलता और तत्परता के साथ लोगों तक मदद पहुंचाएं।