CM Yogi ने ट्वीट कर PM Modi का जताया आभार | Pradesh @360
ABP Ganga | 13 Jun 2021 11:08 PM (IST)

सीएम योगी ने ट्वीट कर पीएम मोदी का आभार जताया है। सीएम योगी ने यह ट्वीट दिल्ली बैठक के बाद किया। उन्होंने कहा है कि, आपके सर्वसमावेशी मंत्र 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' से ही प्रेरणा लेकर अपने प्रदेश के वृद्ध नागरिकों को 'प्रोजेक्ट एल्डरलाइन' के माध्यम से सहयोग, भावनात्मक देखभाल और समर्थन देने का कार्य कर रही है। सभी प्रदेशवासियों की ओर से आपकी आत्मीय प्रशंसा हेतु हार्दिक आभार।