'जून में एक करोड़ लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य'- CM Yogi
ABP Ganga | 01 Jun 2021 12:27 PM (IST)

सीएम योगी ने आज उत्तर प्रदेश में वैक्सीनेशन के महाअभियान की शुरुआत की है। उसके बाद उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में वैक्सीन पर सरकार की योजना से अवगत कराया। उन्होंने बताया की जून महीने में सरकार का एक करोड़ लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य है। सरकार तीसरी लहर से बचने के लिए कैसे विशेष बूथ बनाकर वैक्सीन लगवा रही है इसकी जानकारी दी।