सामने बैठे Akhilesh की Yogi ने खूब लगाई लताड़, Shivpal के नाम पर भी घेरा| Baat To Chubhegi
ABP Ganga | 27 May 2022 08:33 PM (IST)
यूपी विधानसभा में पक्ष और विपक्ष के बीच चुभने वाला वार पलटवार नया नहीं है...लेकिन राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए सीएम योगी ने...आज नेता विपक्ष अखिलेश यादव पर जिस तरह निशाना साधा...उसके पीछे एक सधी हुई रणनीति दिखती है। मुख्यमंत्री योगी का अंदाज मारक था...उन्होंने कई मुद्दों की फेहरिस्त गिनाई...कई घटनाओं का जिक्र किया...कागज तक दिखाए...और इन सबके जरिए...कभी सीधे-सीधे तो कभी इशारों में अखिलेश यादव पर चुभने वाले हमले की बरसात कर दी।