'पिछली सरकार में गरीबों के साथ लूट होती थी' : CM Yogi Adityanath
ABP Ganga | 03 Jan 2022 04:41 PM (IST)

लखनऊ के लोकभवन में श्रमिक कामगारों को भरन पोषण भत्ता वितरण कार्यक्रम में सीएम योगी शामिल हुए। इस दौरान लाभार्थियों को सीएम योगी ने चेक बांटे। श्रमिकों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकार में गरीबों के साथ लूट होती थी। ये लोग विकास के काम मे बाधक बनते थे। सीएम ने कहा कि आज प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सीएम ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि छापेमारी पर चुनाव आयोग से ये लोग हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं।