CM Tirath के दिल्ली दौरे का तीसरा दिन, क्या BJP हाईकमान कोई बड़ा फैसला लेने वाला है?
ABP Ganga | 02 Jul 2021 12:15 PM (IST)

सीएम तीरथ आज भी दिल्ली में हैं. सीएम तीरथ रावत की जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई थी. जिसके बाद मुख्यमंत्री को दिल्ली में रुकने के लिए कहा गया है. सियासी अटकलों के बीच अब चर्चा इस बात की हो रही है कि आखिरकार दिल्ली में कौन सी हलचल चल रही है.
मुख्यमंत्री तीन दिन से दिल्ली में है. अब ऐसे में सवाल ये कि आखिरकार BJP हाईकमान क्या कोई बड़ा फैसला लेने जा रही है. आज सीएम के दिल्ली से वापस देहरादून पहुंचने की भी बात सामने आ रही है.