विधानसभा चुनाव 2026
(Source: Poll of Polls)
PM Modi के आने से पहले खुद Kedarnath पहुंचे CM Pushkar Singh Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम पहुंचे। वीआईपी हेलीपैड में पहुंचने के बाद सीएम धामी के स्वागत में पहले से मौजूद सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही देवस्थानम् बोर्ड के कर्मचारियों ने उनका जोरदार फूल-मालाओं से स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सात अक्टूबर को केदारनाथ आ रहे हैं। पीएम के दौरे से पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही सीएम धामी बाबा केदार का आशीर्वाद लिया और पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे पुनर्निर्माण कार्यो का जायजा लेने गए। उन्होंने वुड स्टोन और सांई कंस्ट्रक्शन कंपनी को जल्द से जल्द पुननिर्माण कार्यो को पूरा करने निर्देश दिए। सीएम ने शंकराचार्य समाधि स्थल का भी जायजा लिया और कहा कि समाधि स्थल में शंकराचार्य की मूर्ति स्थापित हो जाने के बाद इसकी भव्यता में चार चांद लग जायेंगे।