Chamoli की तीनों विधानसभाओं के लिए CM Pushkar Dhami ने की कई घोषणाएं | Uttarakhand Chunav
ABP Ganga | 11 Oct 2021 11:19 AM (IST)
चमोली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में शामिल हुए. जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचकर उन्होंने श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय कैंपस के जिम हॉल में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति का दीप जलाकर शुभारंभ किया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का जोरदार स्वागत किया.मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे. भाजपा युवा मोर्चा कार्यसमिति में शामिल होने के बाद सीएम ने कॉलेज के ही सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम में शिरकत की. जहां उन्होंने जनता की समस्याओं को सुनने के साथ साथ चमोली जिले की तीनों विधानसभाओं के लिए कई घोषणाएं कीं.