Chunav से पहले CM Pushkar Dhami ने टिहरी के घनसालीवासियों को दी बहुत बड़ी सौगात | Uttarakhand
ABP Ganga | 22 Dec 2021 01:47 PM (IST)

सीएम पुष्कर सिंह धामी टिहरी के घनसाली पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी ने चमियाला में 3 करोड़ 38 लाख की 7 योजनाओं का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 74 करोड़ 55 लाख की 21 योजनाओं का भी शिलान्यास किया। लोकार्पण में ग्रामीण निर्माण विभाग की 6, जबकि लघु सिंचाई विभाग की एक योजना शामिल है। शिलान्यास में लोक निर्माण विभाग की 15, ग्रामीण निर्माण विभाग की चार योजनाएं शामिल है।