Nainital के कैंची धाम मंदिर में बादल फटने से बड़ा हादसा ! पहाड़ी से मलबा आने के कारण भारी नुकसान
ABP Ganga | 13 May 2021 08:52 AM (IST)

नैनीताल से बड़ी तबाही की तस्वीरें सामने आई है। नैनीताल के कैंची धाम मंदिर में बादल फटने से बड़ा हादसा हुआ है। आपको बता दें कि बादल फटने के कारण पहाड़ी से भारी मलबा आने से भंडारण और राशन गोदाम समेत स्टाफ रूम को भारी नुकसान होने की सूचना मिली है। इस रिपोर्ट में देखिए तबाही का मंजर।