उत्तराखंड में BJP ने Harak Singh Rawat को पार्टी से छह साल के लिए किया बाहर | Hindi News
ABP Ganga | 17 Jan 2022 08:49 AM (IST)

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी बगावती रुख अपना रहे मंत्री हरक सिंह रावत पर बड़ी कार्रवाई हुई है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरक सिंह रावत को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है. इसके अलावा पार्टी ने भी उन्हें छह साल के लिए बीजेपी से निष्काषित कर दिया है. सूत्रों की मानें तो अब हरक सिंह रावत के कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है.