बाहुबली विधायक Vijay Mishra की बढ़ी परेशानी, इस मामले में आरोप तय | Pradesh@360 | Hindi News
ABP Ganga | 31 Aug 2021 11:18 PM (IST)

रिश्तेदार को धमकी देने और रंगदारी के मामले में जेल में बंद भदोही की ज्ञानपुर सीट से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा पर कोर्ट ने आरोप तय कर दिये हैं. प्रयागराज की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई सुनवाई में कोर्ट ने रंगदारी और धमकी मामले में विजय मिश्रा के खिलाफ दो धाराओं 120बी और 386 में आरोप तय किये हैं. आपको बता दें कि बाहुबली विधायक विजय मिश्रा पर एक रिश्तेदार ने गोपीगंज थाने में विधायक, उनकी पत्नी एमएलसी रामलली मिश्रा और बेटे विष्णु मिश्र के खिलाफ मकान पर कब्जा करने संपत्ति अपने बेटे के नाम वसीयत कराने की कोशिश और रिश्ते के फर्म पर अवैध ढंग से कब्जा करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था.