Uttarakhand: Chardham Yatra 1 July से होगी शुरू , पहले चरण में स्थानीय लोग ही कर सकेंगे दर्शन
ABP Ganga | 20 Jun 2021 03:23 PM (IST)

चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। 1 जुलाई से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी लेकिन अभी इस यात्रा में सभी शामिल नहीं हो सकेंगे। बता दें कि तीरथ सरकार ने सिर्फ स्थानीय लोगों को ही पहले चरण में चारधाम यात्रा में शामिल होने की अनुमति है। उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग, और चमोली के निवासी ही कर पाएंगे चारधाम यात्रा के दर्शन। आगे देखिए दिनभर की बड़ी खबरें फटाफट।