Chardham Yatra 2022: यात्रा शुरू होने के 10 दिन के भीतर 28 यात्रियों की मौत
ABP Ganga | 13 May 2022 02:47 PM (IST)

चारधाम यात्रा के विधिवत संचालन को लेकर भले ही बड़ी बड़ी बातें की जा रही हो मगर सच्चाई ये है कि यात्रा शुरू होने के 10 दिन के भीतर है 28 यात्रियों की मौत हो चुकी है। सिर्फ केदारनाथ धाम में ही 10 यात्रियों की जान गई है जिससे यात्रियों के संचालन पर सवाल उठ रहे हैं।