Char Dham Yatra पर खुशखबरी! कल से शुरू हो रही है यात्रा के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन। Hindi news
ABP Ganga | 17 Sep 2021 08:16 PM (IST)

चारधाम पर आने की सोच रहे श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। चारधाम यात्रा कल से शुरू होने जा रही है। जिसे लेकर सरकार ने तैयारियों को आखिरी रूप दे दिया है। चार धाम यात्रा के लिए आने वाले यात्रियों को देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उसके बाद ही तीर्थयात्रियों को यात्रा की परमिशन दी जाएगी। मगर यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या फिलहाल निर्धारित रहेगी। कोविड प्रोटोकॉल के तहत ही श्रद्धालुओं को यात्रा पर आने और दर्शन की इजाजत दी जाएगी।