Champawat By Election:चंपावत उपचुनाव के लिए BJP ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, इन दिग्गजों के नाम शामिल
ABP Ganga | 11 May 2022 08:25 AM (IST)

चंपावत उपचुनाव के लिए भाजपा जोर शोर से तैयारी कर रही है और इसी क्रम में भाजपा ने चंपावत उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सीएम योगी का नाम शामिल है...साथ ही साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, स्मृति ईरानी भी स्टार प्रचारक बनाए गए हैं...दुष्यंत गौतम, रेखा वर्मा, मदन कौशिक भी स्टार प्रचारक बने हैं...इसके अलावा भी उत्तराखंड भाजपा के कई बड़े नेताओं को स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।