Delhi में CDS Bipin Rawat और उनकी पत्नी का आज होगा अंतिम संस्कार| Hindi News
ABP Ganga | 10 Dec 2021 07:48 AM (IST)

देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत को पूरा हिंदुस्तान नमन कर रहा है। इस सेनापति के जाने का गम पूरे भारत को गंभीर कर गया है। तमिलनाडु से लेकर दिल्ली तक पूरे देश में शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। गुरूवार शाम जब शहीदों के पार्थिव शरीर को जब पालम एयरपोर्ट लाया गया तो खुद पीएम मोदी और रक्षा मंत्री समेत तमाम दिग्गज श्रद्धांजलि देने पहुंचे।