Rishikesh Rainfall: भारी बारिश के कारण बढ़ा नदी का जलस्तर, घंटों फंसी रही कार| Hindi News
ABP Ganga | 27 Aug 2021 06:12 PM (IST)
उत्तराखंड के ऋषिकेश में भारी बरसात के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच खबर ये सामने आई है कि थानों भोगपुर मार्ग पर पड़ने वाली भिदालडना नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने से कार फंस गई। बता दें कि करीब 1 घंटे तक ये कार वहां फंसी रही। सूचना मिलने पर रानिपोखरी पुलिस वहां पहुंची और कार को बाहर निकाला गया।