Lucknow: Shikshak Bharti के अभ्यर्थियों के धरने का दूसरा दिन आज, आरक्षण घोटाले का लगाया आरोप
ABP Ganga | 02 Jul 2021 11:42 AM (IST)

यूपी के लखनऊ से इस वक्त शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर बड़ी खबर आ रही है। यूपी में 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के धरने का आज दूसरा दिन है। ये अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा निदेशालय पर अनिश्चित काल के लिए प्रदर्शन कर रहें हैं। बता दें कि इन कैंडिडेट्स ने यूपी शिक्षक भर्ती पर आरक्षण घोटाले का आरोप लगाया है।