Greater Noida: Eastern Peripheral Highway पर भयंकर सड़क हादसा | ABP Ganga | UP-UK Hindi News
ABP Ganga | 08 Aug 2021 09:34 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा से भयंकर सड़क हादसे की खबर आ रही है। ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एक बेकाबू बस ने हाईवे पर खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की मौत हो गई है और 12 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। बता दें कि ये बस पंजाब से बिहार की ओर जा रही थी।