Bundelkhand Expressway Inauguration: CM Yogi ने बताया बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से यूपी के लोगों को क्या फायदा होगा ?
ABP Ganga | 16 Jul 2022 01:11 PM (IST)
पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को जालौन (Jaluan) में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway) का उद्घाटन किया. वह सुबह ही विशेष विमान से कानपुर (Kanpur) एयरपोर्ट पहुंचे जहां सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने उनका स्वागत किया था. इसके बाद वह जालौन के लिए रवाना हो गए. बता दें कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पीएम मोदी की महात्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है जिसका शिलान्यास उन्होंने ही दो साल पहले किया था. सीएम योगी का संबोधन सुनिए...