प्रयागराज में बारिश का कहर, जर्जर मकान गिरने से एक की मौत। Prayagraj News
ABP Ganga | 23 Sep 2020 08:24 AM (IST)

प्रयागराज में बारिश का कहर देखने को मिला है. यहां बारिश के कारण भरभराकर जर्जर मकान गिर गया है. मकान के मलबे में तीन लोग दबे थे, जिन्हें निकाल लिया गया है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. हादसे में एक की मौत भी हो गई है.