UP Election: चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में BSP, कानपुर विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवार का एलान आज
ABP Ganga | 28 Oct 2021 10:39 AM (IST)

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा भी एक्टिव मोड में है। आज कानपुर की कल्याणपुर विधानसभा में बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। जिसमें कानपुर विधानसभा सीट के लिए बसपा उम्मीदवार का एलान करेगी। आपको बता दें कि, बसपा अब तक कानपुर में 3 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। घाटमपुर, बिठुर, और बिल्हौर सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही हो चुकी है।