Breaking: रामपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना स्थगित, कल जारी होना था नोटिफिकेशन
ABP Ganga | 09 Nov 2022 11:23 PM (IST)

उत्तर प्रदेश की रामपुर (Rampur) विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर जारी होने वाली अधिसूचना स्थगित (Election Notification Postponed) कर दी गई है. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के निर्देश के बाद अधिसूचना अगले आदेश तक के लिए स्थगित की गई है. बता दें कि यह अधिसूचना गुरुवार (10 नवंबर) को जारी होने वाली थी और उसके एक दिन पहले ही यह निर्णय आ गया है. यहां 5 दिसंबर को उपचुनाव के तहत मतदान कराए जाने हैं.