Breaking: हरिद्वार में दुकानदारों को कुछ देर और दुकानें खोलने की अनुमति, 6 मई तक लागू है कर्फ्यू
ABP Ganga | 05 May 2021 10:36 AM (IST)

हरिद्वार से एक राहत भरी खबर देखने को मिली है. यहां DM ने कर्फ्यू के दौरान दुकानदारों को कुछ देर और तक दुकानें खोलने की अनुमति दे दी है. बता दें कि लोगों की मांग पर यह कदम उठाया गया है. बता दें कि हरिद्वार औऱ उसके आसपास के इलाकों में कोरोना वायरस के चलते 6 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है.