Breaking: Delhi के AIIMS अस्पताल में लगी भीषण आग, ऐसे पाया गया आग पर काबू
ABP Ganga | 28 Jun 2021 11:18 AM (IST)

दिल्ली के एम्स अस्पताल में भीषण आग लगी। अस्पताल के इमर्जेन्सी वार्ड में आग लगी है। मरीजों को वहां से बाहर निकाल कर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। सुबह 5 बजे ही वहां आग लगने से हड़कंप मच गया था। गंभीर मरीजों को सफदरजंग में शिफ्ट किया गया।