Breaking: Food Delivery App को रेस्टोरेंट मानकर लगाई जा सकती है GST | Hindi News
ABP Ganga | 17 Sep 2021 11:02 AM (IST)

लखनऊ में चल रही GST काउंसिल की बैठक का आज दूसरा दिन है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में 45वें बैठक में आज कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। फूड डिलीवरी एप को रेस्टोरेंट मानकर GST के दायरे में लाया जा सकता है। तम्बाकू उत्पादों पर GST बढ़ाई जा सकती है। पेट्रोल-डीजल GST के तहत लाने पर विचार हो सकता है। इसके अलावा बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस बैठक में शामिल होंगे।