Breaking : जेल में ही रहकर चुनाव लड़ेंगे Azam Khan, रामपुर सीट से सपा के उम्मीदवार होंगे आजम
ABP Ganga | 19 Jan 2022 11:47 AM (IST)

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खान के विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर चर्चाएं तेज हैं. सीतापुर जेल में 23 महीनों से बंद रामपुर के सपा सांसद मोहम्मद आजम खान एक बार फिर रामपुर शहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. साथ ही आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम जो अभी 23 महीने बाद सीतापुर जेल से जमानत पर रिहा होकर बाहर आए हैं.