Lucknow में बढ़ा 'ब्लैक फंगस' का कहर, 24 मामले आए सामने और 2 की मौत
ABP Ganga | 17 May 2021 10:56 AM (IST)

कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है और कोरोना की तबाही के बीच म्यूकरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के बढ़ते मामले भी देखने को मिल रहे हैं। राजधानी लखनऊ में इसका प्रकोप बढ़ता दिख रहा है। राजधानी में अब तक ब्लैक फंगस के 24 मरीज सामने आए हैं जिनमें से 2 की मौत भी हो गई है।