BJP Working Committee Meeting: जेपी नड्डा ने CM Yogi की पीठ थपथपाई, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
ABP Ganga | 16 Jul 2021 09:29 PM (IST)

लखनऊ में बीजेपी (BJP) कार्यसमिति की बैठक हुई। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी जीत का मंत्र दिया।उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान पूरी ताकत से काम किया है। केंद्र और राज्य के बीच क्योंकि बेहतरीन तालमेल रहा, इसलिए समय रहते कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पा लिया गया है। लेकिन योगी ने अपने संबोधन में ये साफ किया कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं की जा सकती है।