2024 के चुनाव में 'हैट्रिक विजय' के लिए भाजपा करेगी बदलाव ! | BJP Plan for 2024 Election | UP News
ABP Ganga | 25 Feb 2023 10:48 PM (IST)

बात 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के परिवर्तन प्लान की. दरअसल यूपी में सभी 80 सीटों पर जीत का लक्ष्य तय कर चुकी भाजपा ने प्रदेश स्तर पर संगठन में बदलाव की ओर कदम बढ़ा दिए हैं. जानकारी के मुताबिक भाजपा में प्रदेश संगठन में खाली पदों को भरने के साथ ही क्षेत्रीय स्तर पर संगठन में बदलाव करेगी. जिसके लिए नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिए गए हैं. माना जा रहा है कि आने वाले 2-3 दिनोें में नई टीम का ऐलान हो सकता है.