UP Election: BJP के आज 3 सम्मेलन, OBC वोट बैंक साधने की कोशिश। Hindi News
ABP Ganga | 28 Oct 2021 08:50 AM (IST)

यूपी में बीजेपी के सम्मेलनों का दौर जारी है। बीजेपी के आज 3 सम्मेलन होने हैं। इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में आज सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन के तहत कुर्मी, पटेल और गंगवार समाज का सम्मेलन होगा। जबकि, गन्ना संस्थान में स्वर्णकार समाज और पंचायत भवन में भुर्जी समाज के लोगों का सम्मेलन किया जाएगा। पंचायत भवन में होने वाले भुर्जी समाज के सम्मेलन में सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम किसी दूसरे सम्मेलन में भी शामिल हो सकते हैं।