UP Election: चुनाव के लिए आज आ सकती है BJP की पहली लिस्ट, BJP केंद्रीय चुनाव समिति की हुई थी बैठक
ABP Ganga | 15 Jan 2022 10:30 AM (IST)

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आज BJP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा की अध्यक्षता में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। बैठक में शुरुआती तीन चरणों के चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को हुई बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के दौरान शुरुआती तीन चरणों के उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया गया। इस दौरान महिलाओं, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को भी उचित प्रतिनिधित्व मिले इसका भी ध्यान रखा गया है।