अमित शाह ने बता दिया योगी जी ने जनता की भलाई के लिये क्या किया?
ABP Ganga | 17 Dec 2021 05:22 PM (IST)

लखनऊ के रमाबाई मैदान में बीजेपी-निषाद पार्टी की संयुक्त रैली. रैली में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया. जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने योगी जी के कामों को गिनाया. उन्होंने यूपी में विकास का जिक्र करते हुए सीएम योगी की तारीफ की. इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर भी हमला बोला.