BJP विधायक Devendra Pratap Singh का निधन, अमापुर विधानसभा से थे विधायक
ABP Ganga | 31 May 2021 10:49 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद के अमांपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद रविवार रात को उन्हें एटा जिला हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।