विधानसभा चुनावों पर BJP की बड़ी बैठक, UP पर होगा सबसे ज्यादा फोकस
ABP Ganga | 05 Jun 2021 09:59 AM (IST)

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में पार्टी महासचिवों की बैठक बुलाई है। इसमें उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनावों पर चर्चा होगी। नड्डा बीजेपी द्वारा किये गए कार्यों की समीक्षा करेंगे और आगे की रणनीति तय होगी। कोरोना के समय पार्टी द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों की समीक्षा होगी। जिन 5 राज्यों में चुनाव हैं उनमे 4 में बीजेपी की सरकार है।