PM Modi के संसदीय क्षेत्र Varanasi में BJP का महामंथन, आगामी चुनाव की रणनीति होगी तैयार
ABP Ganga | 12 Nov 2021 09:28 AM (IST)

आज प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी से BJP का महामंथन है। इस चुनाव के लिए खुद बीजेपी के चाणक्य अमित शाह दो दिवसीय यूपी दौरे पर आ रहे हैं। दरअसल अमित शाह का ये दौरा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर काफी अहम है। क्योंकि यहां वो कई अहम बैठक करने वाले हैं और इस बैठक का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि बीजेपी की पूरी चुनावी टीम, सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम से लेकर संगठन पदाधिकारी समेत करीब 800 लोग इस मंथन में नजर आने वाले हैं ।