Uttarakhand Election: क्या दोबारा सीएम बनने जा रहे हैं Pushkar Singh Dhami? Delhi में बड़ा मंथन जारी
ABP Ganga | 13 Mar 2022 10:49 AM (IST)

उत्तराखंड में बीजेपी के सामने मुख्यमंत्री चुनने की चुनौती आन पड़ी है. सीएम बनने की चाहत में कई नेताओं ने दिल्ली में डेरा डाला हुआ है. नए मुख्यमंत्री की रेस में चेहरे और दावेदार तो तमाम हैं, लेकिन खबरों में अब भी पुष्कर सिंह धामी ही बने हुए हैं. केंद्र के कुछ बड़े नेता चुनाव हार चुके पुष्कर धामी के पक्ष में खड़े हैं, जो उन्हें दोबारा चुनाव लड़ाकर मुख्यमंत्री बनाने का समर्थन कर रहे हैं. तो इस बीच खुद धामी भी इशारों में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं.