UP Chunav : BJP को मिला निषाद पार्टी का साथ, क्या 2022 में बन पाएगी बात ! Hindi News
ABP Ganga | 24 Sep 2021 10:41 PM (IST)

भाजपा ने निषाद पार्टी के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। हालांकि गठबंधन का फॉर्मूला क्या होगा इस पर सस्पेंस है। लेकिन एक बात साफ है कि यूपी में इस बार निषाद वोट काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि सपा हो या दूसरे दल। सभी की नजर इस वक्त निषाद वोट पर है। यही वजह है कि भाजपा ने निषाद पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान चुनाव से पहले कर दिया।