UP Election: Lucknow में BJP की चुनावी घोषणा पत्र समिति की पहली बैठक कल, जानिए क्या कुछ होगा
ABP Ganga | 16 Nov 2021 09:09 AM (IST)

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारी तेज हो गई है। कल यूपी बीजेपी घोषणा पत्र समिति की लखनऊ में पहली बैठक है। इसमें घोषणा पत्र समिति के सभी नौ सदस्य शामिल होंगे। आपको बता दें कि सुरेश खन्ना चुनावी घोषणा समिति के अध्यक्ष हैं। इस रिपोर्ट में विस्तार से जानिए इस बैठक में क्या कुछ होगा। साथ ही किन मुद्दों पर होगी चर्चा।